Skip to main content

आरुषि तलवार हत्याकाण्ड : अब आगे की रणनीति पर कानूनी राय लेगी सीबीआई



आरुषि हत्याकांड में हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद अब सीबीआई इस मामले में कानूनी राय लेगी. इसके बाद सीबीआई फिर से अदालत में अपील करेगी. दरअसल, कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद सीबीआई हर कदम बेहद सोच समझकर उठाएगी. इस प्रक्रिया में लगभग एक महीने का समय लग सकता है.
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-3295605530060315",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>


आरुषि मर्डर केस में हाईकोर्ट ने तलवार दंपति को तो बरी कर दिया है. लेकिन सीबीआई की जांच को लेकर कई सवाल उठाए हैं. कोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद अब सीबीआई अब एक बार फिर इस मामले में अपील करने की तैयारी करेगी. हालांकि इस बार सीबीआई अपील करने से पहले कानूनी राय लेगी.
इसके साथ ही सीबीआई इस केस में आए कोर्ट के फैसले को पहले अच्छे से स्टडी करेगी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. लेकीन पुख्ता सबूतों की कमी होने की वजह से सीबीआई अपील करने से पहले असमंजस स्थिति में नजर आ रही है.
हाईकोर्ट से मिली सख्त टिप्पणी और जांच पर उठाए गए सवालों के बाद सीबीआई अपना हर कदम सोच समझकर उठाने की तैयारी में है. कानूनी राय लेने और फिर तैयारी करने में सीबीआई को लगभग एक महीने का समय लग सकता है.
इस मामले में हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले पर भी सख्त टिप्पणी की थी. बीते दिन, फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई की जांच में कई खामियों का जिक्र किया. कोर्ट ने कहा कि कई सबूतों की ना तो पड़ताल की गई और ना ही साक्ष्यों को वेरिफाई करने की कोशिश की गई. एक एंगल पर काम कर तलवार दंपति को सीधे दोषी मान लिया गया.
बताते चलें, 15-16 मई 2008 की दरमियानी रात को आरुषि तलवार की लाश उसके बिस्तर पर मिली थी. घर के नौकर हेमराज पर शक किया गया. अगले दिन हेमराज की लाश घर की छत पर मिली. फिर यह केस सीबीआई को सौंप गया. इस केस के कई सालों के बाद 2013 में तलवार दपंती को ट्रायल कोर्ट ने दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी.

Comments

Popular posts from this blog

History of Bhati Vansh【भाटी वंश का इतिहास】

भाटी  अथवा "भट्टी" • भारत और पाकिस्तान के राजपूत कबीले है . •भाटी राजपूत (जिसे बरगला भी कहा जाता है) चंद्रवंशी मूल के होने का दावा करता है। •भाटी कबीले द्वारा कभी-कभी अपने पुराने नाम "यादवपती" , जो कृष्ण और यदु या यादव से उनके वंश को दर्शाते थे,का भी प्रयोग किया जाता है। •12 वीं सदी में भाटी राजपूत ने जैसलमेर पर शासन किया। ये लोग ऊंट सवार, योद्धाओं और मवेशी चोरी और शिकार के शौकीन थे। रेगिस्तान में गहरे स्थित होने के कारण, जैसलमेर भारत में मुस्लिम विस्तार के दौरान सीधे मुस्लिम आक्रमण से बच गया था लेकिन अंततः मुसलमानों ने उन्हें हराया था। • कुछ भाटी खानाबदोश मवेशी रखने वाले थे। 1857 के विद्रोह से पहले के कुछ वर्षों में, इन समूहों ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा किए गए फैसलों के कारण अपनी जमीन खो दी थी, जो कि जाट किसानों को चराई वाले भूमि को पूर्व में दिल्ली और हरियाणा क्षेत्रों में भाटियों द्वारा आवृत करती थी। • राजस्थान के भाटी राजपूत में से कुछ ,उन समुदायों में शामिल थे जो 1883-1998 के बीच कन्या शिशु ह्त्या करते थे। दीपालपुर में हिंदू भाती राजपूत स...

रावणा राजपुत का इतिहास

Ravna Rajput【रावणा राजपुत】 इतिहास :- प्राचीनतम आर्य संस्कृति के क्षत्रिय वर्ण का मुख्य दायित्व सुरक्षा एवं शासन करना था। सुरक्षा की दृष्टि से शत्रुओं से युद्ध करके राज्य के अस्तित्व को बनाये रखना और प्रजा की रक्षा करना  तथा शासन की दृष्टि से प्रजा की सेवा करना क्षत्रियों का परम कर्तव्य था।  ये ही क्षत्रिय वर्ण के लोग अनगिनत जातियों में विभक्त हो गए। राजपूत जाति उनमें से एक है। आर्य संस्कृति के चारों वर्ण जब भिन्न भिन्न जातियों में विभाजित होने लगे, तब हिन्दू संस्कृति का  प्रादुर्भाव हुआ।  आज जाति व्यवस्था हिन्दू धर्म के प्रमुख लक्षणों में से एक महत्वपूर्ण लक्षण है। जिसमे ऊँच-नीच छूत अछूत जैसी बुराईयाँ व्याप्त है।  कालांतर में राजपूत जाती में भी अनेक जातियां  निकली। उस व्यवस्था में रावणा राजपूत नाम की जाति राजपूत जाति में से निकलने वाली अंतिम जाती है, जिसकी पहचान के पूर्वनाम दरोगा, हजुरी वज़ीर     आदि पदसूचक नाम है। राजपूत जाति से अलग पहचाने जाने वाली इस जाति प्रारंभिक काल मुग़ल शासन है।  भारत में अंग्रेजी शासन के उस काल में जबकि अनेक सम...

चीन से निपटने के लिए भारत उठाएगा अब यह है कदम

नई दिल्ली, प्रेट्र :  रक्षा मंत्रालय ने करीब 4000 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा पर बुनियादी ढांचा को मजबूत करने का फैसला लिया है। सेना के कमांडरों के कांफ्रेंस में डोकलाम में दो महीने से ज्यादा समय तक चले विवाद को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि कांफ्रेंस में डोकलाम में चीन के साथ चली तनातनी के अलावा उत्तरी सीमा पर सभी संभावित सुरक्षा चुनौतियों पर भी विचार किया गया। स्टाफ ड्यूटी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विजय सिंह ने सम्मेलन के परिणामों की जानकारी दी। इसमें रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अन्य ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सेक्टर में सड़क निर्माण गतिविधि की दिशा में गहराई से विचार करने का फैसला लिया गया। सिंह ने कहा कि कमांडरों ने मौजूदा क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ सांगठनिक बदलाव पर विचार किया। सोमवार से एक सप्ताह तक चले कांफ्रेंस को थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने संबोधित किया। उन्होंने कमांडरों से हर समय हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कहा। रक्षा मंत्री ने की सेना की सराहना रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांफ्रेंस...