Skip to main content

वीर दुर्गादास की जीवन की गाथा

Thanks for reading

*वीर दुर्गादास राठौड़:*

 *इनका नाम सुन औरंगज़ेब के पसीने छूट जाते थे

*1. जीवन की कहानी*

जब कभी हम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी किसी शख़्सियत के जीवन की कहानी को पढ़ते हैं तो उसमें यही खोजते हैं कि ऐसा क्या अलग था जो उनके जीवन में था। उस विशेष इंसान में ऐसी क्या बात थी जिसने उन्हें मशहूर बनाया। उनमें ऐसी क्या प्रतिभा थी जो दुनिया के सामने आई।

*2. अव्वल*

महान शख़्सियतों के महान बनने के पीछे कई कारण होते हैं। किसी का ज्ञान उन्हें महान बनाता है, जैसे कि प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य। वहीं दूसरी ओर किसी का अहंकार उन्हें प्रसिद्ध बनाता है, जैसे कि महापंडित रावण। इसके अलावा किसी की बहादुरी भी उन्हें लोकप्रिय कर देती है, जैसे कि भारतीय शूरवीर कहलाने वाले महाराणा प्रताप।

*3. प्रतिभा*

लेकिन आज जिनकी बात हम करने जा रहे हैं वे जीवन के हर मुकाम पर खरे उतरे हैं। फिर चाहे वह राजनीति हो, कूटनीति हो या फिर शत्रु का संहार करने की नीति। उन्हें हर मोड़ पर अव्वल ही रहे
 *4. एक अच्छा योद्धा*

लेकिन निराशा है इस बात की कि दुनिया ने उन्हें महज़ एक अच्छा योद्धा कहकर ही सम्मानित किया है। लेकिन इससे कई बढ़कर हैं ‘वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़’। वे मात्र एक वीर नहीं थे, वे मात्र एक अच्छे योद्धा नहीं थे, बल्कि इससे बढ़कर वे एक महान राजनीतिज्ञ थे जिसे दुनिया को याद रखना चाहिए।

*5. दुर्गादास*

दुर्गादास के बारे में जो सामान्यत: बातें प्रचलित हैं वह उनकी बहादुरी को लेकर हैं। जिस समय उनका शासन था उस समय भारत के अधिकतम राज्यों पर मुगल बादशाह औरंगजेब की नज़र थी। चारों ओर छोटे-छोटे राजा अपने-अपने राज्यों को बचाने में लगे हुए थे।

*6. औरंगजेब*

लेकिन अपनी तलवार के ज़ोर पर औरंगजेब ने कई सारे राज्य धीरे-धीरे करके अपने हिस्से में ले लिए। उस समय औरंगज़ेब की तलवार से हर कोई कांपता था, लेकिन यदि उसकी क्रूरता के सामने कोई टकराने की हिम्मत रखता था तो वह थे दुर्गादास राठौड़।

*7. युद्ध नीति*

अपनी युद्ध नीतियों का प्रयोग कर दुर्गादास ने उस समय औरंगज़ेब द्वारा बंदी बनाए हुए जोधपुर के शिशु महाराज, महाराजा अजीत सिंह को भी छुड़ाया था। उसका यथोचित लालन पालन करने की व्यवस्था की। दुर्गादास ने मारवाड़ की आजादी के लिए औरंगजेब की अथाह शक्ति के आगे मराठाओं की तर्ज पर छापामार युद्ध जारी रखकर उसे उलझाए रखा।

*8. लोभ देना आरंभ कर दिया*

कहते हैं जब औरंगजेब को यह एहसास हुआ कि उसकी शक्ति को ललकारने वाला दुर्गादास राठौड़ तमाम कोशिशों के बाद भी हार नहीं मान रहा तो उसने दुर्गादास को विभिन्न वस्तुओं का लोभ देना आरंभ कर दिया।

 *9. प्रलोभन*

उसे एक बड़ा शासन, नौकर-चाकर, मुगल शासन में एक अच्छा ओहदा, इत्यादि प्रलोभन प्रदान किया लेकिन अति स्वाभिमानी दुर्गादास ने सभी ठुकरा दिए। इस घटना के बाद हर कोई दुर्गादास को और भी अच्छे से जानने लगा।

*10. महान कूटनीतिज्ञ

लेकिन दुर्गादास राठौड़ की इन बातों को शायद हर कोई जानता है। लेकिन जो लोग नहीं जानते वह है दुर्गादास राठौड़ आखिरकार एक महान योद्धा कैसे बना। एक आम सा बालक एक महान कूटनीतिज्ञ कैसे बना। यह सभी बातें बताने जा रहे हैं यहां...

*11. दुर्गादास राठौड़ का बचपन*

दुर्गादास राठौड़ का बचपन कृषि कार्य करते बीता था, जिस माहौल में वे बढ़े हुए वहां उन्हें शिक्षा मिलने का कोई स्रोत नहीं था। दरअसल दुर्गादास की मां एक वीर नारी थी, उनकी वीरता के चर्चे सुनकर ही जोधपुर के सामंत आसकरण ने उससे शादी की। लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ ज्यादा समय तक चल ना सका, एवं अंत में आसकरण ने दुर्गादास व उसकी माता को जीवन गुजारने के लिए कुछ भूमि देकर अपने से दूर कर लिया।

*12. दुर्गादास की मां*
पति से अलग होने के बाद दुर्गादास की मां ने अपने पुत्र के साथ ही जीवन व्यतीत करने का फैसला किया। एक दिन दुर्गादास के खेतों में जोधपुर सेना के ऊंटों द्वारा फसल उजाड़ने को लेकर चरवाहों से मतभेद हो गया और दुर्गादास ने राज्य के चरवाहे की गर्दन काट दी। फलस्वरूप जोधपुर के सैनिकों द्वारा दुर्गादास को महाराजा जसवंतसिंह के सामने पेश किया गया। दरबार में बैठे उसके पिता ने तो उस वक्त उसे अपना पुत्र मानने से भी इनकार कर दिया था।

*13. महाराजा जसवंत सिंह*

लेकिन महाराजा जसवंत सिंह ने बालक दुर्गादास की निडरता, निर्भीकता देख उसे क्षमा ही नहीं किया वरन् अपने सुरक्षा दस्ते में भी शामिल कर लिया। इसी घटना के बाद दुर्गादास का जीवन बदल-सा गया। वह हर पल महाराज के पास रहते, उनसे राजनीति, कूटनीति के साथ ही साहित्य का भी ज्ञान हासिल करते।

*14. महाराजा की यही*

महाराजा की यही सीख दुर्गादास के तब काम आई जब महाराज का निधन हो गया। उनके निधन के बाद ही राज्य में ऐसी परिस्थितियों पैदा हुईं जिन्हें बड़ी होशियारी से दुर्गादास ने संभाल लिया। इसमें कोई दो राय नहीं कि राज्य में दुर्गादास राठौड़ के पास कोई खास पद नहीं था, लेकिन अपनी प्रतिभा से वह पूरे राज्य में प्रसिद्ध थे।

*15. राज्यों को एकजुट करने की नीति*

लेकिन केवल एक राज्य को ही नहीं, बल्कि सभी राज्यों को एकजुट करने की नीति भी दुर्गादास ने ही बनाई थी। यह वह समय था जब औरंगजेब के डर से विभिन्न राज्यों के राजा बिखर रहे थे, वे अपने-अपने राज्यों को बचाने की ही नीति बना रहे थे लेकिन दुर्गादास ने उन्हें एकजुट होने के लिए कहा। सभी राज्यों को एक करके औरंगजेब के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर के राजपूतों को एक करके एक बड़ी शक्ति बनायी थी दुर्गादास ने।

*16. दुर्गादास की कूटनीति*

दुर्गादास की कूटनीतियों में इतना जोर था कि उसने औरंगजेब के पुत्र, अकबर द्वितीय तक को उसके खिलाफ कर दिया था। औरंगजेब के पुत्र अकबर अपने पिता की बातों को मानने से साफ इनकार कर रहे थे, अपने पिता के खिलाफ विद्रोह किया लेकिन इतना कुछ करने के बाद जब स्वयं अकबर को अपने पिता से किसी प्रकार का सहयोग हासिल ना हुआ तब दुर्गादास ने ही अपने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से अकबर की मदद की

 *17. षड़यंत्र*

इस बात से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दुर्गादास की जड़ें भारत में ना होकर दूर-दूर तक फैली थीं। उस समय मराठा सम्राट संभाजी भी हुआ करते थे, इतिहासकारों के तथ्यों के अनुसार एक बार कुछ लोगों ने संभाजी की हत्या करने का षड़यंत्र किया, जिसमें अकबर को भी शामिल करने का निमंत्रण पत्र भिजवाया गया। यह प्रस्ताव अकबर को भी कुछ-कुछ ठीक लगा, क्योंकि संभाजी अकबर की बातों को मानते नहीं थे।

*18. अकबर*

किंतु कुछ भी करने से पहले अकबर ने दुर्गादास से सलाह-मशवरा करने का फैसला किया। दुर्गादास ने अकबर को सीधा संभाजी से बात करने की सलाह दी और अपने दिल की बात को सामने रखने को कहा। अकबर ने ठीक वैसे ही किया, जिसके बाद संभाजी की ना केवल जान बच गई , बल्कि साथ ही अकबर संभाजी के चहेते भी बन गए।

*19. महान षड़यंत्रकर्ता*

यह घटना दुर्गादास को एक महान षड़यंत्रकर्ता होने के साथ-साथ षड़यंत्र को भेद सकने की प्रतिभा रखने वाला भी मानती है। उन्होंने एक ही ध्येय रखा कभी निष्ठा मत बदलो, जो व्यक्ति बार बार निष्ठा बदलता है वही लालच में आकर षड़यंत्रों में फंस अपना नुकसान खुद करता है।


Comments

Popular posts from this blog

History of Bhati Vansh【भाटी वंश का इतिहास】

भाटी  अथवा "भट्टी" • भारत और पाकिस्तान के राजपूत कबीले है . •भाटी राजपूत (जिसे बरगला भी कहा जाता है) चंद्रवंशी मूल के होने का दावा करता है। •भाटी कबीले द्वारा कभी-कभी अपने पुराने नाम "यादवपती" , जो कृष्ण और यदु या यादव से उनके वंश को दर्शाते थे,का भी प्रयोग किया जाता है। •12 वीं सदी में भाटी राजपूत ने जैसलमेर पर शासन किया। ये लोग ऊंट सवार, योद्धाओं और मवेशी चोरी और शिकार के शौकीन थे। रेगिस्तान में गहरे स्थित होने के कारण, जैसलमेर भारत में मुस्लिम विस्तार के दौरान सीधे मुस्लिम आक्रमण से बच गया था लेकिन अंततः मुसलमानों ने उन्हें हराया था। • कुछ भाटी खानाबदोश मवेशी रखने वाले थे। 1857 के विद्रोह से पहले के कुछ वर्षों में, इन समूहों ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा किए गए फैसलों के कारण अपनी जमीन खो दी थी, जो कि जाट किसानों को चराई वाले भूमि को पूर्व में दिल्ली और हरियाणा क्षेत्रों में भाटियों द्वारा आवृत करती थी। • राजस्थान के भाटी राजपूत में से कुछ ,उन समुदायों में शामिल थे जो 1883-1998 के बीच कन्या शिशु ह्त्या करते थे। दीपालपुर में हिंदू भाती राजपूत स...

रावणा राजपुत का इतिहास

Ravna Rajput【रावणा राजपुत】 इतिहास :- प्राचीनतम आर्य संस्कृति के क्षत्रिय वर्ण का मुख्य दायित्व सुरक्षा एवं शासन करना था। सुरक्षा की दृष्टि से शत्रुओं से युद्ध करके राज्य के अस्तित्व को बनाये रखना और प्रजा की रक्षा करना  तथा शासन की दृष्टि से प्रजा की सेवा करना क्षत्रियों का परम कर्तव्य था।  ये ही क्षत्रिय वर्ण के लोग अनगिनत जातियों में विभक्त हो गए। राजपूत जाति उनमें से एक है। आर्य संस्कृति के चारों वर्ण जब भिन्न भिन्न जातियों में विभाजित होने लगे, तब हिन्दू संस्कृति का  प्रादुर्भाव हुआ।  आज जाति व्यवस्था हिन्दू धर्म के प्रमुख लक्षणों में से एक महत्वपूर्ण लक्षण है। जिसमे ऊँच-नीच छूत अछूत जैसी बुराईयाँ व्याप्त है।  कालांतर में राजपूत जाती में भी अनेक जातियां  निकली। उस व्यवस्था में रावणा राजपूत नाम की जाति राजपूत जाति में से निकलने वाली अंतिम जाती है, जिसकी पहचान के पूर्वनाम दरोगा, हजुरी वज़ीर     आदि पदसूचक नाम है। राजपूत जाति से अलग पहचाने जाने वाली इस जाति प्रारंभिक काल मुग़ल शासन है।  भारत में अंग्रेजी शासन के उस काल में जबकि अनेक सम...

शरद यादव को राज्यसभा मे जेडीयू के संसदीय दल के नेता पद से हटाया

Thanks for reading नई  दिल्ली ।   जनता दल यूनाईटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव   को   राज्यसभा   में   जेडीयू   के संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया   गया   है। उनके स्थान पर आरसीपी सिंह को यह जवाबदारी सौंपी गई है। माना जा   रहा   है कि पार्टी शरद यादव को लेकर कड़ा रूख अपना रही है। गौरतलब है कि जेडीयू के अध्यक्ष पहले ही कह चुके हें कि शरद यादव को जिस ओर जाना हो चले जाऐं पार्टी अपना निर्णय ले चुकी है। दूसरी ओर पार्टी के संसदीय दल के नेता को चुनने के बाद जेडीयू के सांसदों ने   उपराष्ट्रपति   एम   वैंकेया नायडू   से भेंट की। हालांकि शरद यादव को राज्यसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता के पद से हटाने के मामले में पार्टी की ओर से कहा गया है कि शरद यादव को रिप्लेस किया गया है। दूसरी ओर राज्यसभा सांसद और   भाजपा   के राष्ट्रीय अध्यक्ष   अमित शाह   ने   सीएम नीतीश कुमार   को   अपने   घर दिल्ली में चाय पर बुलाया। शरद यादव ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की। जानकारी   मिली ...